Social news

सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार का भाव लेकर गौ रक्षक दल ने चलाया है जिले में गौ सेवा अभियान

सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार का भाव लेकर गौ रक्षक दल ने चलाया है जिले में गौ सेवा अभियान


नारायणपुर_जिले में लगातार गौ वंश को माइंस की ट्रकों के द्वारा अपने चपेट में लेकर घायल कर दिया जाता है या चोटिल किया जा रहा है लगातार उन सभी गौ वंश की पहचान कर तत्काल प्राथमिक उपचार बजरंग दल एवं गौ सेवा दल के द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारियों के सहयोग से किया जा रहा है।
नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है गौ सेवा अभियान विशेषकर पशु प्रेमी और पशु पालक भी इस बात से खुश हैं कि, बजरंग दल के इस सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के भाव लेकर नि: स्वार्थ भाव से इस अभियान के लिए दिन और रात तक सेवा कार्य में लगे हुए हैं। इसी क्रम में गौ रक्षा दल द्वारा रात के समय सड़क पर चलने वाले 50 गाय_बैल को चिन्हित करते हुए उनके गले में रेडियम बेल्ट लगाया गया। इस कार्य में गौ सेवा के लिए नगर के निवासियों के द्वारा कहीं भी बीमार, चोटिल पशुओं की सूचना दी जाती है उस पर भी समय समय पर सूचना के तत्काल बाद सेवा दी जाती है। कुछ दिन पूर्व माइंस की ट्रकों से एक बछड़े की मृत्यु हो गई थी और नारायणपुर कोतवाली के सामने एक दुपहिया वाहन की टक्कर से बछिया की मृत्यु हुई तथा बाइक सवार घायल हो गया उन सभी गायों का अंतिम संस्कार जिले के गौ सेवकों के द्वारा किया गया और बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया।

वर्तमान में एक सप्ताह तक अलग अलग स्थानों में रखकर नगर में एक साथ दस से अधिक गाय बैल का ईलाज किया जा रहा है। जिसके साथ साथ घायल बछड़े या गाय बैल का ईलाज किया जा रहा है। कई कई दिनों तक लगातार सेवा और ईलाज कराने के बाद वे ठीक होते हैं।
नगर के निवासियों का कहना है गौ माता की रक्षा और उनकी देखभाल के लिए गरांजी स्थित गोठान को गौ सेवा दल नारायणपुर को उपयोग हेतु प्रदान किया जाना चाहिए जिसमें पशु चिकित्सा अधिकारियों कर्मचारियों को भी लगातार अपनी सेवा देने में कठिनाई ना हो सके और सेवा कार्य अनवरत जारी रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *