कलेक्टर ने किया राजस्व एवं वनभूमि के संयुक्त सर्वेक्षण का निरीक्षण
नारायणपुर, 06 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा वन भूमियों का समेकित अभिलेख तैयार करने हेतु राज्य स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है।
राज्य स्तरीय विशेषज्ञ समिति द्वारा राजस्व वन भूमि वन भूमि, वन के परिभाषा के अनुरूप वन भूमि का सर्वेक्षण कर समेकित अभिलेख तैयार किया जाएगा, जिसके तहत् कलेक्टर एवं वनमण्डलाधिकारी के अधीक्षण में जिले के अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया जायेगा। वन विभाग के अभिलेखों में उल्लेखित रिकार्डेड फारेस्ट एरिया जो वन (आरक्षित, संरक्षित, अवर्गीकृत, नारंगी वन क्षेत्र) के रूप में दर्ज है के क्षेत्रफल को किसी भी स्थिति में कम नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं एवं डीएफओ ससिगानंदन कें द्वारा जिले के ग्राम देवगांव में राजस्व एवं वनभूमि सर्वेक्षण का निरीक्षण किया गया। उन्होंने राजस्व एवं वन विभाग द्वारा संयुक्त सर्वे का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने पोर्टाकेबिन हाईस्कूल के सामने संरक्षित, नारंगी एवं आरक्षित वनभूमि कक्ष क्रमांक 2346 (ए) और 2338 (बी) का निरीक्षण करते हुए वनभूमि का जायजा लिया तथा राजस्व नक्शा का सर्वे स्थल पर परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभयजीत मण्डावी, संयुक्त वनमण्डलाधिकारी आरएस मण्डावी, वन परिक्षेत्र अधिकारी संतुराम नाग, तहसीलदार सौरभ कश्यप सहित वन एवं राजस्व विभाग के मैदानी कर्मचारी उपस्थित थे।