Social news

“संकल्प से सिद्धि तक” मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण, भाजपा का राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू

“संकल्प से सिद्धि तक” मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण, भाजपा का राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू

लोहंडीगुड़ा (जगदलपुर)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 गौरवशाली वर्षों की पूर्णता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “संकल्प से सिद्धि तक” जनसंपर्क अभियान देशभर में प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में आज लोहंडीगुड़ा मंडल कार्यालय में एक भव्य जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बस्तर लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

शक्ति, संकल्प और सिद्धि का संगम कार्यशाला को संबोधित करते हुए सांसद श्री कश्यप ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने इतिहास रचा है — चाहे वह आर्थिक सुधार हों, वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा हो, या फिर सुरक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियाँ। भाजपा जो कहती है, उसे सिद्ध करके दिखाती है।

राष्ट्रीय सुरक्षा में निर्णायक बढ़त “ऑपरेशन सिंदूर” का ऐतिहासिक संदेश

श्री कश्यप ने “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता को सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति की जीत बताते हुए कहा पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के विरुद्ध भारत की निर्णायक कार्रवाई ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि भारत अब सहने वाला नहीं, ठोस जवाब देने वाला राष्ट्र है। यह अभियान हमारी सैन्य शक्ति, कूटनीतिक समझ और नेतृत्व की दूरदृष्टि का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

श्री कश्यप ने नक्सल समस्या पर केंद्र सरकार के कठोर और सफल दृष्टिकोण की चर्चा करते हुए कहा यह मोदी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और स्पष्ट सुरक्षा नीति का ही परिणाम है कि नक्सलवाद पर अब निर्णायक चोट की जा रही है। महासचिव बसवराजू सहित नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के कई शीर्ष नेता मारे जा चुके हैं। दर्जनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर लोकतंत्र की मुख्यधारा में आने का साहसिक निर्णय लिया है। यह नया बस्तर, नया छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत की ओर एक स्पष्ट संकेत है।

कार्यकर्ताओं की निर्णायक भूमिका पर श्री कश्यप ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे 25 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। हर कार्यकर्ता संकल्प के साथ जुटे यही जन विश्वास का आधार बनेगा। हमारा उद्देश्य केवल प्रचार नहीं, बल्कि संवाद, सहभागिता और विश्वास का निर्माण है।

अटल जी की विरासत,आदिवासी सम्मान और सशक्तिकरण की आधारशिला :महेश कश्यप

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए श्री कश्यप ने कहा 1999 में जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना कर अटल जी ने आदिवासी समाज के प्रति सरकार की संवेदनशीलता को संस्थागत रूप दिया। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण, विशेषकर बस्तर की चिंता और विकास, उनके हृदय के सबसे निकट रहे विषय थे। आज जो बस्तर विकास की ओर बढ़ रहा है, वह अटल जी की सोच का प्रतिफल है।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंग ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष तूलसी ठाकुर,पूर्व मंडल अध्यक्ष बालसिंग ठाकुर,बुधराम बघेल,बोंजा राम मौर्य,बलिराम बघेल,सुदरू सेठिया,झीतरू कश्यप,मथुरा यादव,विकेश रंगारी,दिनूराम कश्यप,रैतू कश्यप और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला में रणनीतिक संवाद, विचार-विमर्श एवं जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *