Politics अव्यवस्था

नारायणपुर: कांग्रेस ने तहसील कार्यलय मे गाय बांध कर गौ सत्याग्रह की शुरुआत किया, भाजपा गौठान को बंद कर गाय बैल को सड़को पर बे मौत मरने को छोड़ने का काम किया है – ब्लॉक कांग्रेस

भाजपा गौठान को बंद कर गाय बैल को सड़को पर बे मौत मरने को छोड़ने का काम किया है – ब्लॉक कांग्रेस

कांग्रेस ने तहसील कार्यलय मे गाय बांध कर गौ सत्याग्रह की शुरुआत किया


न्यूज बस्तर की आवाज@नारायणपुर – पूर्व कांग्रेस सरकार ने प्रदेश मे गोधन न्याय योजना की शुरुआत कर ग्राम स्तर मे गौठान बना कर गायों का सरक्षण करने का काम कर रही थी और गौ मूत्र के साथ साथ गोबर भी खरीद रही थी वही सड़क पर गाय का बे मौत मरने पर लगाम लग चूका था, किन्तु छत्तीसगढ़ मे भाजपा की सरकार आते ही सड़को मे गायों के मौत का आकड़ा आसमान छू रहा है साथ ही आम जनता भी गायों के साथ लगातार दुर्घटना बढ़ रहा जिससे आम जनता की भी मौत हो रही है और यहा आकड़ा भी रोज बढ़ रहा है।

16 अगस्त को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान मे नगर के गायों को तहसील ऑफिस के प्रांगण मे बाँध कर कांग्रेस ने गौ सत्याग्रह किया और भाजपा सरकार से मांग कर गौठान को चालू करने गोधन न्याय योजना की शुरुआत करने भाजपा के खिलाफ नारा बाजी किया गया साथ ही गायों के नाम से भाजपा राजनीती करना बंद कर गायों को सरक्षित करने का भी नाराबाजी किया।

गौ सत्यागृह कार्यक्रम मे जिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनू नेताम, पीसीसी सचिव देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, एन एस यू आई अध्यक्ष विजय सलाम, एन एस यू आई प्रदेश सचिव जय वट्टी, कांग्रेस महासचिव शेख तौहीद अहमद, सचिव संजय राय, ब्लॉक उपाध्यक्ष शब्बीर बढ़गुजर, पार्षद राखी राणा, वागेश्वरी पटेल, पूर्व पार्षद सोनिका पोर्ते, सोसल मिडिया सयोजक दीपक गाँधी, पूर्व एल्डरमैन किरण वड्डे, जोन कांग्रेस प्रभारी राजू दुग्गा, घस्सू मानकर, मोहन कावड़े, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *