बस्तर। विश्व प्रसिद्ध बस्तार दशहरा के लिए इस साल करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपए का बजट तैयार किया गया है। दशहरा में अलग-अलग विधान के लिए शराब, बकरा और मछली के लिए करीब 14 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। पिछले साल 75 लाख का बजट था। जिसमें 20 लाख रुपए अधिक खर्च हुए और 95 लाख रुपए में दशहरा पर्व मनाया गया था। साथ ही समिति के सदस्यों ने 2 नए उपाध्यक्ष भी मनोनीत किए हैं। दरअसल, इस साल अधिकमास के चलते 75 दिनों का बस्तर दशहरा 107 दिनों तक मनाया जाएगा। 17 जुलाई को इसकी शुरुआत जो चुकी है। अब 27 सितंबर को डेढ़ी गड़ाई की रस्म अदा की जाएगी। जिसके बाद से लगातार एक के बाद एक विधान होंगे। बस्तर जिले के के कलेक्टर विजय दयाराम के ने कहा कि महंगाई के चलते हर साल पर्व मनाने खर्च में बढ़ोतरी हो रही है। साल 2022 में बस्तर दशहरा के लिए 75 लाख रुपए का बजट तैयात किया गया था। लेकिन, सामानों की कीमतों में साल 2021 की तुलना में 2022 इजाफा हुआ था। जब कैलकुलेशन किया गया था तो उस समय 20 लाख रुपए अधिक खर्च हुए थे। इसलिए इस बार 1 करोड़ 10 लाख रुपए का बजट तैयार लिया गया है। राज्य शासन से पैसे मांगे गए हैं।
Related Articles
फसल के नुकसान से बचने के लिए कराएं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
खरीफ फसल 31 जुलाई एवं रबी फसल हेतु 31 दिसंबर तक करा सकते हैं फसल बीमा न्यूज़ बस्तर की आवाज़ @ नारायणपुर, 27 जुलाई 2023 – फसलों को होने वाले नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन संबंधी अधिसूचना कृषि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत […]
बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी के जलसंकट पर चिंतन एवं जागरूकता हेतु नारा, कविता और लेख की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी के जलसंकट पर चिंतन एवं जागरूकता हेतु नारा, कविता और लेख की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन इंद्रावती है तो हल है- बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी के जलसंकट पर चिंतन एवं जागरूकता हेतु नारा, कविता और लेख की प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिनों साहित्य एवं कला समाज जगदलपुर द्वारा किया […]
कलेक्टर ने किया नगरीय निकाय मतदान केन्द्रों का निरीक्षण मतदान केन्द्रों में सभी जरूरी व्यस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जागव-बोटर जाबो कार्यक्रम कुम्हारपारा में मतदाताओं से कलेक्टर ने किया निर्वाचन संबंधी परिचर्चा
कलेक्टर ने किया नगरीय निकाय मतदान केन्द्रों का निरीक्षण मतदान केन्द्रों में सभी जरूरी व्यस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जागव-बोटर जाबो कार्यक्रम कुम्हारपारा में मतदाताओं से कलेक्टर ने किया निर्वाचन संबंधी परिचर्चा नारायणपुर, 04 फरवरी 2025 नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत नगर पालिका क्षेत्र नारायणपुर के मतदान केन्द्रों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन […]