Special Story

जन अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।

आज जन अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की तथा उनसे अलग-अलग समस्याओं के बारे में चर्चा की और उनका समाधान करने की बात भी की गई।

शिष्टाचार भेंट की इस कड़ी में सर्वप्रथम नगर कोतवाली T.I अमित शुक्ला से शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के संबंध में चर्चा की।

इसके पश्चात थाना बोधघाट T.I दिलबाग सिंह से भी कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

तत्पशचात महारानी अस्पताल अध्यक्ष डॉ. संजय प्रसाद जी से शिष्टाचार भेंट की और ब्लड बैंक में कम्पोनेंट सेपरेटर मशीन लगवाने के संबंध में चर्चा की जिसका लाभ शहर आने वाले दिनों में मरीजों को मिल सके।


इसके पश्चात पदाधिकारी SDM नंद कुमार चौबे जी से मिले और शहर संबंधी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

आज के इस शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कर्मवीर सिंह जादौन, प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह गौतम, प्रदेश महासचिव चंद्रिका सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश सिंह, विधानसभा महासचिव अशवनी कौशिक आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *