Social news समीक्षा बैठक

स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद लिया फैसला

रायपुर। स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल ख़त्म हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से मुलाकात के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद आज से ही स्वास्थ्य संबंधी हड़ताल की घोषणा की गई। स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद गैर आर्थिक संस्थान सहमित बन गया। आर्थिक नौजवानों को जल्द ही पूरा करने की छूट दी गई है। स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री की करीब एक घंटे तक बातचीत हुई, जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।

उप मुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद आज छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया है। श्री सिंहदेव से स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया। श्री सिंहदेव ने राज्य के लोगों के हित में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से काम पर लौटने का आग्रह किया था। उनकी पहल पर आज संघ के पदाधिकारियों ने चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ऐलान किया है। उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से भी मिलने की मंशा जाहिर की।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि जल्द ही वो इन बहनों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगी और फिर मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात भी होगी। वेतन सुधार, वेतन और दैनिक वेतन भोगियों को नियमित करने के बारे में बताएं, स्वास्थ्य कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तरह 1 साल में 13 महीने का वेतन देना, नियमित समयावधि को। 1 पाली में सुबह 8-2 करने, चार वेतनमान वेतनमान देने, तकिनीकी कर्मचारियों को 4 सरकारी कर्मचारी चैनल, स्टाफ नर्स को 3-4 वेतन वृद्धि सहित 24 मांगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *