दंतेवाड़ा। जादू-टोना के शक में ग्रामीण की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दंतेवाड़ा के पुलिस थाना कटेकल्याण अंतर्गत गुड़से गांव में मंगलवार की रात्रि ग्रामीण सुक्को कवासी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अफसरों के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। पुलिस दल द्वारा इस मामले के संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ की गई। पुलिस ने दो आरोपियों से पूछताछ की। इनमें गंगा मासा मरकाम और गंगा कवासी शामिल थे। दोनों ही आरोपी गुड़से गांव के निवासी हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक गांव में जादू टोना कार्य करता था। जिससे लोगों को परेशानी होती थी। आरोपियों ने सुक्को के गले में धारदार हथियार से वार किया था। घातक वार से सुक्को की मौत हो गई थी। आरोपियों ने हत्याकांड में शामिल होना स्वीकार किया। इसके उपरांत पुलिस आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया।
Related Articles
चिटफंड कंपनियों के फरार डॉयरेक्टरों की हुई
दुर्ग। चिटफंड कंपनियों के फरार डॉयरेक्टरों की गिरफ्तारी और चल/अचल सम्पत्ति की नीलामी कर निवेशकों को राशि वापस दिलाए जाने के सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद अब दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वहीं अब लगभग 10 हजार से अधिक निवेशकों को उनके मेहनत का पैसा वापस मिलने का रास्ता भी […]
झारखंड में लव जिहाद, तनवीर बना रहा इस्लाम अपनाने का दबाव; ‘द केरल स्टोरी’ से मिली हिम्मत तो मॉडल ने खोली पोल
झारखंड में लव जिहाद का मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने रांची में मॉडलिंग की कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है।मॉडल ने आरोपी पर मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार की रहने वाली एक लड़की माडलिंग […]
जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में हत्या गांव में फैली सनसनी
जनपद पंचायत बंकावड़ के ग्राम पंचायत धोबीगुड़ा ईरिकपाल में चंद्रशेखर कश्यप , योगेश कश्यप पिता शंभू नाथ कश्यप दिनाँक 11/06/2024 ज़मीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद के दौरान चंद्रशेखर कश्यप एवं योगेश कश्यप पिता सम्भूनाथ कश्यप की हत्या कर दी गई । हत्या का मुख्य आरोपी चैन सिंह गागड़े पुलिस की हिरासत […]