स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का मैच देखने पहुंचे माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप जी
नारायणपुर के रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के ग्रुप-ई अंतिम लीग मैच शाम 4.15 बजे उत्तराखंड और पॉन्डिचेरी के बीच मैच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी उपस्थित रहे। ठीक 4 बजे माननीय मंत्री जी मंच पर उपस्थित हुए। आश्रम परिवार के ओर से उनका स्वागत किया गया। 4 बजकर 5 मिनट पर मैदान में दोंनो टीम के प्लयेर से हाथ मिलाने के लिए मैदान में गए, साथ में आश्रम के सचिव महाराज एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा थे।
ठीक 4.15 बजे मैच प्रारंभ हुई। माननीय मंत्री जी कुछ देर तक खेल का आनंद उठाया।
ग्रूप-ई के अंतिम लीग में उत्तराखंड ने पॉन्डिचेरी को 5-1 से मात दी। प्रथम हाफ में उत्तराखंड के अनिमेष यादव ने एक गोल कर 1-0 का बढ़त बना लिया था।
द्वितीय हाफ के शुरू में दूसरा गोल प्रियांशु चौधरी ने किया और स्कोर 2-0 कर लिया। खेल के 65वे मिनट पर पॉन्डिचेरी के कप्तान हरिहरन ने एक गोल कर स्कोर 2-1 पर ला दिया। मैच के 70वे मिनट पर पॉन्डिचेरी के ओर से एक गलती के वजह उत्तराखंड को पेनल्टी मिल गया जिससे उत्तराखंड के अनिमेष यादव ने गोल कर स्कोर को 3-1 कर लिया। उत्तराखंड लगातार पॉन्डिचेरी पर हावी रहा और 75वे मिनट फिर से अनिमेष यादव ने एक गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। मैच के 80 मिनट पर लोकेश जोशी ने एक शानदार गोल कर स्कोर 5-1 तक बढ़ाया और जीत सुनिश्चित किया। प्लयेर ऑफ द मैच उत्तराखंड के अनिमेष यादव को घोषित किया गया।
15 अप्रैल को ग्रुप-एफ का एक अंतिम मैच दिल्ली और आन्ध्र प्रदेश के बीच सुबह 7.30 बजे खेला जाएगा।