Sports

जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग खो-खो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नारायणपुर, 11 मार्च 2025 भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत् अस्मिता सिटी लीग की शुरूआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के बीच खेलो को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना व महिलाओं को प्रेरित करना और उभरती हुई प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। जिसके तारम्य में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 10 मार्च को खेलो इंडिया सेंटर जिले में अस्मिता सिटी लीग खो-खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खेल संघों, महाविद्यालयों, स्कूलों के अंडर-19 वर्ष के महिला खिलाड़ी भाग लियें। अस्मिता सिटी लीग अंतर्गत आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शासकीय स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय नारायणपुर एवं द्वितीय स्थान माध्यमिक शाला करलखा के खिलाड़ियों ने प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं टिफिन डब्बा प्रदाय किया गया।

इसके साथ ही खेल विभाग द्वारा आयोजन के समस्त व्यवस्थाएं स्वल्पाहार एवं भोजन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध करायी गयी। इस दौरान विभिन्न विभागों को अधिकारी कर्मचारी, खेल संघों के पदाधिकारी, खेल अनुदेशक एवं विभिन्न छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *