निरीक्षण

धान खरीदी केंद्र चलो अभियान, विधायक सावित्री मंडावी ने केंद्र का किया निरिक्षण

धान खरीदी केंद्र चलो अभियान, विधायक सावित्री मंडावी ने केंद्र का किया निरिक्षण

नारायणपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देश पर धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत आज जिला मुख्यालय मे भानुप्रातपुर की विधायक सावित्री मंडावी, एवं पूर्व विधायक नारायणपुर चन्दन कश्यप एवं कांग्रेस पदाधिकारीयों के साथ विधायकगण धान खरीदी केंद्र पहुंच कर किसानो से रूबरु हुए और धान केंद्र का निरिक्षण किया इस दौरान धान खरीदी केंद्र गोहड़ा चौक, गड़बेंगाल, गारंजी मे 40.600 किलो से अधिक 41.150 तक लिया जा रहा था जिसे विधायक सावित्री मंडावी ने नाराजगी व्यक्त की! वही मिलर्स द्वारा भेजे गए बारदाने भी ख़राब और फटा हुआ सप्लाई किया जा ररहा है,

धान का कीमत मोटा 2300 रूपए दर तय है और पतला 2320 रुपय दर तय है फिर भी धान खरीदी केंद्र प्रभारी पतला का दर 2300 रूपए मे धान खरीद रहे है! भानु प्रतापुर विधायक सावत्री मंडावी ने किसानो का हालचाल इस पर किसानो की मांग रही की एक ही इलेक्ट्रीक तराजू होने से समय बहुत लग रहा है सुबह से रात हो जाता है माप कराने मे!

निरिक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबत्ती नेताम, प्रदेश कांग्रेस सचिव देवनाथ उसेंडी, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, जिला कांग्रेस सचिव शेख तौहीद अहमद, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव सोनिका पोर्ते, एन एस यू आई अध्यक्ष विजय सलाम, वरिष्ठ कांग्रेस वीपी शुक्ला, बिसेल नाग, एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे!

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *