रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान शनिवार रात राजधानी रायपुर पहुंचे। जिसके बाद यहां बीजेपी नेताओं के साथ करीब ढाई घंटे तक बैठक की। आज सुबह भी कई लोगों ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर अमित शाह से मुलाकात किया। इस दौरान सहारा इंडिया परिवार का पैसा लौटाने पर लोगों ने गृहमंत्री को धन्यवाद किया। जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शाह की मौजूदगी में प्रदेश के हर जिले में दो सहारा सहायता केंद्र खोलने का ऐलान किया। उनके मुताबिक ये केंद्र सहारा पीड़ितों को उनकी राशि दिलाने में मदद करेंगे। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार देर रात राजधानी रायपुर पहुंचे। यहां वे भाजपा नेताओं के साथ बैठक भी किया। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं से चर्चा की। नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया। जिसके बाद अमित शाह की मौजूदगी में यहां स्थानीय नेताओं ने डिनर भी किया।
Related Articles
कलेक्टर ने दीपोत्सव की तैयारी का लिया जायजा
न्यूज़ बस्तर की आवाज़@जगदलपुर 20 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने 21जनवरी को आयोजित होने वाले एक दीया प्रभु श्री राम के नाम दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का दलपत सागर में जायजा लिया। उन्होंने रानीघाट, आईलैंड परिसर की सफाई, फ्लोटिंग रामायण मंडली कार्यक्रम का व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर […]
CG-पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बाइक को लगा दी आग, फिर डराने के लिए फेंक दिया नक्सली पर्चा
CG-पुलिसकर्मी के घर में घुसकर बाइक को लगा दी आग, फिर डराने के लिए फेंक दिया नक्सली पर्चा नारायणपुर पुलिसकर्मी के घर में घुसकर पहले तो बाइक में आग लगा दी और फिर पास में नक्सली पर्चा फेंक दिया। मामला नारायणपुर के करलाखा के डिबरी पारा का है। अब पुलिस ये पता लगाने में जुटी […]
माता लिंगेश्वरी गुफा की पट खुलने तारीख तय, संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी का 27 सितंबर2023 को सजेगा दरबार
मां लिंगेश्वरी की गुफा के पट खुलने का इंतजार क्षेत्रवासियों के साथ-साथ देश भर के अनेक ऐसे लोगों को रहता है, जो इस मंदिर के महात्म से परिचित हैं। ऐसी मान्यता है कि, माँ लिंगेश्वरी के दरबार में संतान की कामना के साथ ही अन्य भी कई प्रकार की कामनाओ को लेकर श्रद्धालु पहुंचते हैं। […]