हर्षाेल्लास से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
विधायक श्री विक्रम उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
शहीद परीवार के परिजनों को मुख्य अतिथि ने शॉल और श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित
नारायणपुर, 15 अगस्त 2025 राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 78वां वर्षगांठ नारायणपुर जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। हर वर्ष की भांति इस बार भी मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
मुख्य अतिथि ने कलेक्टर श्री प्रतिष्ठा ममगाईं और पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया के साथ परेड का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। साथ ही एकता और अखंडता का संदेश देते रंग-बिरंगे गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए। राष्ट्रगान के साथ ही हर्ष फायर किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड का नेतृत्व परेड कमांडर उप पुलिस अधीक्षक अविनाश कवंर एवं उप कमाण्डर उप निरीक्षक संजय टोप्पो ने किया।
परेड में 86वीं/129वीं/135वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, 45/53वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल, 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल महिला एवं पुरूष, नगर सेना, रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ एनसीसी बालक बालिका, शासकीय कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा बालिका एसपीसी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक एनसीसी, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम शासकीय विद्यालय महावीर चौक और रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ बैण्ड दल ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान 86वीं/129वीं/135वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल महिला और तृतीय स्थान 45/53वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल और इसी प्रकार मार्च पास्ट शस्त्र रहित में प्रथन स्थान रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ एनसीसी बालिका, द्वितीय स्थान शासकीय कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और तृतीय स्थान शासकीय बालक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय एनसीसी बालक ने प्राप्त किया।
सांस्कृति कार्यक्रम में सीनियर वर्ग में कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय बखरूपारा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंगलापारा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय महावीर चौंक और जूनियर वर्ग में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा, विश्वदिप्ती स्कूल बंगलापारा एवं पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगांव ने भाग लिया, जिसमें सिनियर वर्ग में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद विद्यालय महावीर चौंक , द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद विद्यालय बखरूपारा और तृतीय स्थान कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा तथा जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगांव, द्वितीय स्थान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा और तृतीय स्थान विश्वदिप्ती स्कूल बंगलापारा ने प्राप्त किया।
समारोह में 26 शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम उसेण्डी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में हम मार्च 2026 तक देश को माओवादी आतंक से मुक्त करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ रहे हैं। पिछले 20 महीनों में हमारे जवानों ने 450 माओवादियों को न्यूट्रलाइज और 1578 को गिरफ्तार किया है। आज का दिन परलकोट विद्रोह के नायकों के पुण्य स्मरण का भी है।
देश की आजादी की लड़ाई में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे गये परलकोट विद्रोह के 200 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज भी शहीद गेंदसिंह की वीरता के किस्से पीढ़ी दर पीढ़ी प्रदेश की जनता उतने ही गौरव भाव से सुन रही है।
रावघाट से जगदलपुर, केके लाइन का दोहरीकरण, तेलंगाना के कोठागुडेम से किरंदुल तक नई रेल परियोजनाएं बस्तर की भाग्य रेखा साबित होंगी। खरसिया से परमालकसा जाने वाली रेल लाइन प्रदेश के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों को जोड़ेगी। नई रेल लाइनें “विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की धमनियां साबित होंगी।
मुख्य समारोह में पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रताप सिंह मण्डावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओरछा मगंड़ूराम नुरेटी, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगरपालिका के पार्षदगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ ससिगानंदन के, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अक्षय कुमार साबद्रा, सुशील कुमार नायक, अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, सहायक आयुक्त राजेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल, जिले के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक अन्य जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।